मार्च का महीना दुनिया भर में उत्साह और रंगों से भरा हुआ होता है। भारतीय त्योहारों से लेकर वैश्विक सांस्कृतिक कार्यक्रमों तक, यह महीना खुशी और मिलन का प्रतीक होता है। इस लेख के द्वारा हम आपको मार्च 2025 में आने वाले प्रमुख त्योहारों और महत्वपूर्ण दिनों के बारे में बताएंगे।
आइये जानते हैं विस्तार से:
मार्च 2025 में होली से लेकर ईद-उल-फितर तक अलग-अलग त्योहार मनाए जाते हैं जैसे की उगादी, गुड़ी पड़वा और नौरोज जैसे सांस्कृतिक और धार्मिक पर्व भी मार्च में मनाए जाते हैं। जिसमे से हमारा एक बहुत मत्वपूर्ण पर्व हैं जिसे महिलाओं के अधिकारों और उनके योगदान को सम्मानित करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस जाता है। शहीद दिवस और अन्य महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दिवस भी मार्च में मनाए जाते हैं। जिसके बारे में हम आपको आगे और भी जानकारी देंगे ।
भारत एक ऎसा देश है जो अपनी सांस्कृतिक विविधता और समृद्ध परंपराओं के लिए प्रसिद्ध है, इस महीने में कई महत्वपूर्ण त्योहार मनाए जाते हैं। ये त्योहार विभिन्न धर्मों, संस्कृतियों और समुदायों को एक साथ लाकर खुशी, श्रद्धा और भाईचारे की भावना को जोड़े रखने के लिए प्रमुख है। फिर चाहे वह होली की रंगीन धूम हो या ईद का शांतिपूर्ण माहौल, प्रत्येक पर्व का अपनी एक विशेष महिमा और अर्थ है।
मार्च 2025 में प्रमुख त्योहारों की सूची (List)
भारत देश में मार्च का महीना खुशियाँ, रंग और बहुत सी अनेक परंपराओं में से एक है। यह महीना
हिंदी कलेंडर में एक रंगीन और खुशियाँ भरा महीना माना जाता है। जहाँ अलग-अलग व्रत त्योहार और धार्मिक पर्वो का आयोजन होता है। और इसके आलावा यह महीना हिन्दू पंचांग के अनुसार फालुगुन और चैत्र का महीना भी माना गया है। जिनमे होली और कई अन्य महत्वपूर्ण त्योहार (तिथियां) शामिल हैं। यहां मार्च में
-
आने वाले सभी धार्मिक उत्सव, व्रत और पर्वों की पूरी लिस्ट दी गई है:
आइये जानते है पूरी जानकरी विस्तार से:
- 1 मार्च 2025 (शनिवार) – रामकृष्ण जयंती (Ramakrishna Jayanti): यह दिन भारत के महान संत और आध्यात्मिक गुरु श्री रामकृष्ण परमहंस की जयंती के रूप में मनाया जाता है।
- 8 मार्च 2025 (शनिवार) अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day): महिलाओं की उपलब्धियों का उत्सव और लैंगिक समानता की ओर एक कदम बढ़ाने का दिन।
- 13 मार्च 2025 (गुरुवार) – छोटी होली: इसे होलिका दहन भी कहा जाता है, यह दिन बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है, जो होलिका की जलती हुई बुराई का प्रतीक है।
- 13 मार्च 2025 (गुरुवार) – होलिका दहन: यह त्योहार परंपरा भक्ति और धर्म की जीत का प्रतीक है, जब होलिका की आग में जलती हुई बुराई का नाश होता है।
- 13 मार्च 2025 (गुरुवार) – चैतन्य महाप्रभु जयंती: भक्ति आंदोलन के महान नेता चैतन्य महाप्रभु की जयंती, जो समाज में भक्ति की भावना को फैलाने के लिए प्रसिद्ध थे।
- 14 मार्च 2025 (शुक्रवार) – होली (Holi): यह रंगों और खुशी का त्योहार, जो पूरे भारत में धूमधाम से मनाया जाता है। लोग एक-दूसरे पर रंग डालते हैं और खुशियां मनाते हैं।
- 14 मार्च 2025 (शुक्रवार) – छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती: मराठा साम्राज्य के महान शासक और योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती।
- 20 मार्च 2025 (गुरुवार) – पारसी नववर्ष (नौरोज): यह पारसी समुदाय का नववर्ष है, जिसे विशेष प्रार्थनाओं और भोज के साथ मनाया जाता है।
- 20 मार्च 2025 (गुरुवार) – शहीद दिवस: भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि देने का दिन, जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया था।
- 23 मार्च 2025 (रविवार) – जामात उल विदा: रमजान के अंतिम शुक्रवार को यह दिन विशेष नमाज और प्रार्थनाओं के साथ मनाया जाता है।
- 28 मार्च 2025 (शुक्रवार) – उगादी: तेलुगु और कन्नड़ समुदाय का नववर्ष, जो पारंपरिक व्यंजनों और सांस्कृतिक प्रथाओं के साथ मनाया जाता है।
- 30 मार्च 2025 (रविवार) – गुड़ी पड़वा: महाराष्ट्र का नववर्ष, जिसे परेड और पारंपरिक परिधानों के साथ मनाया जाता है।
- 30 मार्च 2025 (रविवार) – झूलेलाल जयंती: यह एक सिंधी समुदाय का एक प्रमुख त्योहार, जो संत झूलेलाल की जयंती के रूप में मनाया जाता है।
- 30 मार्च 2025 (रविवार) – ईद उल–फितर:रमजान के उपवास के बाद मनाया जाने वाला महत्वपूर्ण इस्लामी त्योहार, जो विशेष प्रार्थनाओं और उत्सवों के साथ होता है।
रमजान का पाक महीना, जिसमें मुस्लिम समुदाय उपवास रखते हैं और प्रार्थना करते हैं।मार्च का महीना हर वर्ग और धर्म के लोगों के लिए उत्सव और श्रद्धा का समय होता है। इन त्योहारों और महत्वपूर्ण दिनों के माध्यम से हम समाज की विविधता और एकता को महसूस करते हैं।
Conclusion (निष्कर्ष):
हमारे भारत देश की पहचान हैं उसके अनेक धर्मो का एक सुन्दर स्वरूप प्रेम, एकता, आपसी भाई चारा ही त्यौहारो का मुख्य उद्देश्य हैं.सामाजिक व्यवस्था की दृष्टि से भी त्यौहार बहुत महत्वपूर्ण हैं।
हमारे इस लेख में उन्ही त्यौहारों का विवरण किया किया हैं अगर आप इसके आलावा कुछ जानते हैं तब अपनी राय कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं।