नमस्कार दोस्तों अगर आप भी अपनी पेट की चर्बी बढ़ने की वजह से परेशान है तो आप बिलकुल सही जगह आये हैं जी हां दोस्तों आज का हमारा विषय हैं पेट की चर्बी कैसे घटाएं और साथ ही ये भी बतायेगे घर की किन चीजों से आप अपने पेट को अंदर कर सकते हैं। आज का हमारा लेख आप लोगो के लिए बहुत ही जरूरी हैं खासकर की युवाओ के लिए जो अपने Figure और Body को लेके बहुत ज्यादा Conchie होते हैं या फिर बहुत ज्यादा सोचते रहते हैं। हमारा यह लेख सबसे जरूरी तो उन लोगो के लिए ? जो खाने-पीने के बहुत शौकीन होते हैं लेकिन पेट के निकलने की वजह से खाने के मामंले में अक्सर पीछे रहते हैं फिर चाहे वो लड़की हो और या कोई लड़का। क्योंकि तरह-तरह का खाना तो सबको ही बहुत पसंद होता है लेकिन बहुत से लोग इसी खाने की वजह से पेट निकलने जैसी परेशानी का सामना भी करते हैं। हमारा ये लेख उन सभी लोगो के लिए बहुत काम आने वाला हैं जो लोग Working हैं क्योंकि आजकल लोग ज्यादातर बैठ कर ही काम करते हैं ।
जिसकी वजह से वो कोई भी Exercise नहीं कर पाते और उनका पेट निकलना शुरू हो जाता है और फिर वो बढ़ता ही रहता हैं। और ये समयस्या कोरोना महामारी के लॉकडाउन में के बीच बढ़ गयी क्योंकि उस टाइम ज़्यादातर लोगों का काम Work from home हो गया था, जिसकी वजह से लोग घर बैठे ही काम कर रहे थे और लोग कहीं घूम या फिर नहीं पाते थे ना ही कोई Exercise कर पाते थे। यह पेट निकलना, चर्बी जमा होना और भी ऐसी ही समयस्या होती है। इन सब की सबसे बड़ी और एहम वजह आलस है, क्योंकि आजकल के लोग आलस बहुत करने लगें हैं और सबसे ज़्यादा तो आजकल की Youth आप लोग ये सब तो जानते ही होंगे की हमारे बड़े बुजरेगो को ऐसी समयसा कभी नहीं होती थी, जिसकी वजह से वो हमेशा फिट रहते थे। और वो इसलिए क्योंकि पहले के लोगों के अंदर आलस नहीं होता था, टाइम टेबल होता था हर चीज़ का।
अनुक्रम:
आखिर क्यों बढ़ता है पेट-
1.1 ख़राब खाना
1.2 शराब का सेवन करना
1.3 टेंशन
1.4 सही ढंग से पूरी नींद ना लेना
1.5 स्मोकिंग
1.6 तनाव
1.7 अन्य बीमारियां
1.8 मांसपेशीयो में ढीलापन होना
1.9 बैठकर काम करने की आदत
1.10 कम प्रोटीन और ज्यादा कार्बस
पेट और कमर की चर्बी को कम करने के आसान व्ययाम अब हिंदी में – Exercise to Reduce Belly Fat
in Hindi
2.1 दौड़ना (Running)
2.2 तैराकी (Swemming)
2.3 साइकिलिंग
2.4 पैदल चलना
2.5 वेट ट्रेनिंग
2.6 सिट-अप (Sit Ups)
2.7 सीढ़ियां चढ़ना उतरना
2.8 प्लैंक
2.9 बेसिक क्रंच
2.10 स्क्वाट (Squat)
पेट की चर्बी कम करने के लिए खाने और ना खाने वाले पदार्थ हिंदी में – Diet Tips to Get Flat
Tummy in हिंदी
3.1 सूप
3.2 फल
3.3 सब्जियाँ
3.4 नट्स
3.5 बीन्स
3.6 फैट फ्री मिल्क और अन्य डेयरी उत्पाद
3.7 घुलनशील फाइबर
3.8 हाई प्रोटीन फूड
पेट की चर्बी को कम करने के लिए डाइट चार्ट – Diet Chart to Reduce Belly Fat in हिंदी में
पेट की चर्बी कम करने के लिए मुख्ये व्यायाम (आसन) – Yoga for Belly Fat in हिंदी
5.1 कपालभाँति आसन
5.2 अनुलोम-विलोम प्राणायाम
5.3 बालासन
Final Words (अंतिम शब्द)
FAQ’s (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
Belly Fat Kaise Kam करे इन हिंदी में – आज का यह लेख न सिर्फ एक चिंता का विषय हैं क्योंकि ये न सिर्फ दिखने में बेकार लगती है, बल्कि पेट की चर्बी निकलने की वजह से हमारे शरीर में बहुत से रोग होने का डर भी होता है, तो आइये दोस्तों आज के इस लेख की मदद से हम जानेंगे की पेट की चर्बी की कैसे घटायें और इसका रामबाण उपाय भी इसके साथ ही हम आपको व्यायाम, खाने और पीने में आपको क्या
लेना चाइए जो की पेट की चर्बी को कम करने में मदद करते हैं। एक बात बहुत ही जरूरी हैं जो की आपको बहुत ध्यान देने योग्ये है की इन सभी चीजों या उपायों का आपको तभी फ़ायदा होगा जब लेख की शुरुवात में आपको बताएंगे की पेट की चर्बी कैसे बढ़ती है क्योंकि सबसे पहले आपको ये पता होना जरूरी है की इस समस्या की शुरआत कहां से होती है जिससे की आप फिर वैसी ही ग़लती दुबारा न करें। और फिर हम आपको बताएगे की कमर और पेट कम कैसे करें, आपको इसका जवाब बहुत ही सरल भाषा में दिया जायेगा कृपया आप इस लेख से साथ जुड़े रहीए तभी आपको आपके सारे सवालों का जवाब भी मिलेगा।
Belly Fat: सबसे पहले किसी भी समस्या का हल निकालने से पहले वो समस्या कैसे उत्पंन हुई ये पता होना बहुत जरूरी होता है जिससे फिर दुबारा ये ग़लती आप ना करें। पेट पर थोड़ी-बहुत चर्बी होना तो Normal होता है लेकिन अगर वो चर्बी जरूरत से ज़्यादा बढ़ जाए तो वो कहीं ना कहीं हमारे शरीर को बहुत सी बींमारियो से लड़ना पड़ता है। तो आइये आपसे बाते करते हैं इन समयस्याओ की शरुआत कैसे होती है ऐसे कौन से कारण हैं जानिये विस्तार रूप से।
Bally Fat: जानिये क्या वजह है तोंद निकलने की? वजह जानकर कभी नहीं सोचेंगे ये काम करने की
Why Does Belly Fat Increase Day by day: इन दिनों बहुत से लोग अपने बढ़े हुए बेली फैट के कारण परेशान हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं की आखिर पेट की चर्बी क्यों बढ़ जाती है? अगर नहीं, तो जानिये इस लेख की मदद से-
आखिर क्यों बढ़ता है पेट-
Bally फैट बढ़ने के बहुत से कारण होते हैं। सबसे मुख़्य कारण यह है की आप अपनी रोज की जिंदगी में जो खा पी रहे हैं, उससे मिलने वाली कैलोरी को बर्न नहीं करते हैं मतलब पूरी मात्रा में आप प्रोटीन नहीं लेते हैं। जिसकी वजह से आपका वजन और पेट की चर्बी दोनों बढ़ने लगती है। इसके आलावा उम्र बढ़ने के साथ लोगों की मासपेशियां कम होने लगती हैं। और ये समस्या उन लोगों के लिए ज़्यादा दिखाई देने लगती है जो शारीरिक रूप से Active नहीं हैं।
और भी बहुत सी वजह है आइये जानते हैं-
ख़राब खाना- ख़राब खाना खाने की वजह से आपको ये समस्या पहले होती है और इसके आलावा और भी बहुत से कारण हैं जैसे ख़राब खाने में शक़्कर वाली चीज़ें, बहुत तला-भुना शामिल है। इन सभी चीजों में बहुत ज़्यादा कार्ब्स होते हैं जिससे आपके पेट से जुडी कई सारी बीमारियाँ होती है और जिससे पेट भी निकलने का कारण बन सकता है।
शराब का सेवन करना: शराब सेहत के लिए हानिकारक पधार्त होती है, ये तो आप सभी को पता ही होगा क्योंकि शराब पीना भी निकलते हुए पेट की वजह हो सकती है। ज़्यादा शारब पीने से आपके सबसे पहले लीवर और सूजन सहित कई तरह के हेल्थ Issues हो सकते हैं। और पुरुषो के तो पेट निकलने की सबसे बड़ी और मुख़्य वजह यही होती है।
टेंशन: आप सभी जानते होंगे की हमारे शरीर में कोर्टिसोल नाम का एक ऐसा हार्मोन होता है जो की हमारे शरीर के तनाव को कम करने और उससे लड़ने में मदद करता है। जब भी कोई व्यक्ति टेंशन जैसी समस्या में होता है, तो उसका शरीर कोर्टिसोल छोड़ता है, और यह उसके मटैबलिज़म को प्रभावित करता है।
सही ढंग से पूरी नींद न लेना: पर्याप्त मात्रा में नींद को पूरी तरह ना लेना भी पेट निकलने की वजह हो सकती है। इसलिए हर एक इंसान को हमेशा 7 से 9 घंटे तो सोना बहुत जरूरी है और हमारे डॉक्टर्स भी यही सलाह देते हैं तो आप इस पर जरूर ध्यान देना शरू कर दें।
स्मोकिंग: वैसे तो बोला जाता है की पेट की चर्बी होने का सीधा कारण स्मोकिंग नहीं होता है। लेकिन फिर भी इसे एक जोखिम और हानिकारक पधार्त के तौर पर देखा और माना जाता है।
तनाव: तनाव होने के कारण एक के बाद एक बहुत सारी बीमारियों से आपका शरीर घिरता ही चला जाता है। और शरीर में चर्बी का बढ़ना भी उन्ही में से एक माना जाता है। तनाव के कारण आपके रक्त में कोर्टिसोल हार्मोन का प्रभाव बढ़ जाता है। कोर्टिसोल शरीर में वसा का स्तर बढ़ा सकता है, जिससे वसा वाली कोशिकाएं बड़ी हो सकती है और आमतौर पैर इस स्थिति में चर्बी आपके पेट के आसपास ही बढ़ता हैं।
अन्य बीमारियां: ये अन्य बीमारियां वो होती हैं जिन बींमारियो के कारण आपका वजन बढ़ने लगता है। और इसके अलावा, किडनी से जुडी समस्या, थाइराड और हार्ट फेल से भी मोटापा बढ़ सकता है।
मांसपेशीयो में ढीलापन होना: अगर आपको जल्दी ही पता करना है की आपकी मांसपेशिया क्यों ढ़ीली होने लगी तो इसका एक ही कारण होता है की आपके पेट की चर्बी बढ़ रही है। लेकिन ये जरूरी भी नहीं है क्योंकि चर्बी बढ़ने का सिर्फ यही एक कारण नहीं है और भी बहुत कारण हैं जो की हम आपको बता रहे हैं।
बैठकर काम करने की आदत: आज के समय में लोगों का जीवन जीने का तरीका बहुत ही आसान होता जा रहा है क्योंकि लोगों के शरीर में आलस बहुत बढ़ता जा रहा है जिससे लोगों ने शारीरिक गतिवधियां करना लगभग बंद ही कर दिया है। हर कोई अपना काम घर बैठे-बैठे ही करना चाहता है। Technology की मदद से फिर चाहे वो घर का राशन लेना हो जो की लोग Online लेते हैं, Office का काम हो और या फिर हो घर का काम इत्यादि। और बहुत से लोग Technology का सहारा लेकर अपने सारा टाइम Mobile या Computer में Video Games या फिर TV देखने में ही बर्बाद कर देते हैं जिसकी वजह से ऐसे लोग कसरत करना ही भूल जाते है और फिर पेट बहार आने लगता है जो चर्बी जमा होने के कारण होता है।
कम प्रोटीन और ज्यादा कार्बस: आज के समय में लोगों को खाने का बहुत शौक होता है जिससे की आप लोग पुरे दिनभर में क्या कुछ नहीं खाते होंगे जैसे की Junk food, Stal food इत्यादि। और ये सब खाते समय हम पोषक तत्वों पर ध्यान ही नहीं देते हैं। शरीर में स्वाद के वजह में प्रोटीन की मात्रा कम और कार्बज व फैट की मात्रा ज्यादा होने लगती है। उसके बाद एक ही जगह बैठकर काम करते रहना भी एक समस्या ही तो है। और इसी तरह पेट व कमर के आसपास चर्बी बढ़ने लगती है।
उम्मीद है की अब आप सब जान गए होंगे की पेट की चर्बी कैसे बढ़ती है? और आइये अब पेट को कम करने के लिए कौन-कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए जो की आपकी समस्या को हल करने में मदद करेगी के बारे में जानते हैं।
पेट और कमर की चर्बी को कम करने के आसान व्ययाम अब हिंदी में – Exercise to Reduce Belly Fat in Hindi
आज के आधुनिक युग में बहुत लोगो के पेट व कमर के आसपास चर्बी इतनी ज्यादा हो जाती है की वो चाहकर भी अपने पसंद के कोई भी कपडे नहीं पहन पाते हैं, फिर चाहे वो लड़की हो या लड़का। बहुत बार पेट की चर्बी के कारण दुसरो के सामने उठते-बैठते हुए भी मन में हीनभावना मतलब शर्म आने लगती है, क्योंकी उनके पेट की चर्बी उनके कपड़ो की वजह से साफ़ दिखाई देती है। इस तरह के लोग हमेशा इस सोच में ही डूबे रहते हैं की पेट की चर्बी या अपने पेट को कैसे कम करें। ऐसे में आपको नियमित रूप से व्यायाम करना बहुत जरूरी है। नीचे हमने आपको कुछ अलग-अलग तरह की एक्सरसाइज के बारे में बताया है जो आपको आपके पेट की चर्बी कैसे कम की जाये इसमें मदद करेंगी।
दौड़ना (Running): अपने शरीर को चुस्त व दरुस्त रखने के लिए दौड़ने के बहुत से फायदे होते हैं। जैसे दौड़ने से आपका हृदय सही ढंग से काम करने में शुक्ष्म हो जाता है। एक जरूरी बात शुरू के समय में आप कुछ मीटर ही दौड़े और तेजी की जगह धीरे-धीरे ही दौड़ने की कोशिस करें क्योंकी अगर आप एक साथ तेजी से दौड़ेगे तो शायद आप जल्दी ही थक सकते हैं जिसकी वजह से आप आलस या फिर बीमार भी हो सकते हैं। लेकिन है जब आपको इसकी आदत होने लगे, तो आप अपनी दौड़ने की गति और समय दोनों को बड़ा सकते हैं। ऐसा नियमित रूप से करने के कारण आप अपने पेट और कमर की चर्बी कम कर सकते हैं।
तैराकी (Swemming): तैराकी मतलब Swimming होता है। यह भी एक बहुत अच्छा उपाय है पेट की चर्बी को कम करने का। इससे शरीर में ज्यादा जमा वसा कम होने लगता है। तैराकी करने से बहुत से ऐसे लाभ होते हैं जिनके बारे में हम आपको बताने वाले हैं जैसे की वजन कम होना, और साथ ही आपका शरीर बेहतर शेप में भी हो सकता है। इसे हफ्ते में एक में एक या दो बार कर सकते हैं। अगर आपने पहले कभी भी Swimming नहीं की है, तो आप इसे किसी ट्रेनर की देखरेख या उन्ही की सहायता से करें।
साइकिलिंग: पेट कम करने के व्यायाम के लिए आप साइकिलिंग भी कर सकते हैं। यह व्यायाम सबसे बेहतर व आसान कार्डियो एक्सरसाइज और साथ ही यह (हृदय के लिए) भी माना गया है। इससे आपके पैरों, टांगो और जांघो के लिए भी अच्छी एक्सरसाइज हो सकती है। साथ ही इससे आपके चर्बी व अधिक कैलोरी भी कम हो सकती है। इसी वजह से साइकिलिंग के फायदे पेट की चर्बी को कम करने में सबसे ज्यादा होता है।
पैदल चलना: यह उपाय एक घरेलू उपायो में से एक है। जी हां, अगर आप ऊपर दिए गए तीन कार्यो को नहीं कर पाते हैं तो चिंता की कोई बात नहीं है बस आप रोज़ सुबह-शाम आधा घंटा पैदल चलना की आदत डॉल लें। इससे से भी आप अपने पेट की चर्बी को कम कर सकते हैं। और अगर कर पाये तो, तेज कदमो से चलें। इसे बढ़ा हुआ पेट कम करने के उपाये में सबसे आसान और सुरक्षित भी माना गया है।
वेट ट्रेनिंग: पेट की चर्बी करने के लिए लोग GYM भी जाने लगते हैं और वेट ट्रेनिंग एक्सरसाइज जिम में ही करनी चाइये। इससे भार उठाने वाले व्यायाम करने न केवल शरीर को आकर्षक शेप मिलती है, बल्कि शरीर में वसा भी कम हो सकता है।
सिट-अप (Sit Ups): कमर और पेट की चर्बी को कम करने के लिए आप सिट-अप भी कर सकते हैं। इस व्यायाम से एक साथ दो फायदे मिलते हैं जैसे की पेट को कम कर सकते हैं और साथ ही शरीर के किसी भी अन्य हिस्से का फैट भी कम हो सकता है। सुबह-शाम अपनी Capecity के अनुसार ये एक्सरसाइज पांच या दस मिनट तक करनी चाइये।
सीढ़ियां चढ़ना उतरना: बेली फैट को कम करने के लिए आप ये उपाये भी कर सकते हैं। सीढ़ियां चढ़ना-उतरना भी एक बहुत सरल उपाय है। यह पेट को कम करने के लिए ही नहीं बल्कि साथ ही एक्स्ट्रा फैट को कम करने के लिए भी किया जाता है। इसके लिए आप ऱोजाना सुबह और शाम करीब 10 मिनट अपने घर की सीढ़िया पर चढ़ना और उतरना कर सकते हैं। या फिर ऑफिस जाते समय भी आप लिफ्ट का सहारा न लेकर सीढ़ियों का इस्तेमाल कर सकते हैं जिससे की आप पेट को कम जल्दी कर सकते हैं। यह भी पेट की चर्बी को कम करने के लिए एक्सरसाइज में से एक है।
प्लैंक: इस एक्सरसाइज के बारे में बहुत लोगो को पता होगा लेकिन यह किन-किन बातो के लिए फायदेमंद है ये नहीं पता होगा तो आइये हम आपको बता देते हैं। पेट कम कैसे करें, इसका सरल उत्तर प्लैंक एक्सरसाइज भी हो सकती है। यह एक सरल व्यायाम है। इसे करने से चर्बी कम होने के साथ-साथ आपके शरीर का संतुलन भी और बेहतर हो सकता है। अब सवाल ये आता है की इसे कैसे करें? तो इसे करने का आसान तरीका होता है, इसे करने के लिए पहले आपको पुशअप वाली अवस्था में आना होगा और फिर अपने पुरे शरीर का भार भुजाओं पर डालते हुए शरीर को एक सीध में करना होता है। इसके बीच अपनी कोहनी और पंजा जमीन पर होनी चाइये और बाकी का शरीर हवा में। अब जितनी देर हो सके अपने शरीर को इसी अवस्था में रखने की कोशिस करें।
बेसिक क्रंच: एब्स बनाने हो या फिर पेट को कम करना हो तो बेसिक क्रंच कसरत के रूप में एक बेहद ही प्रसिद्ध है। क्रंच करने का तरीका भी आसान होता है। इसी वजह से इसे पेट की चर्बी कम करने के लिए भी माना जाता है। इसे करने के लिए सबसे पहले आपको अपनी पीठ के बल मैट पर लेट जाएँ और अपने घुटनों को मोड़ लें। अब अपनी कोहनियों को मोड़ते हुए अपनी गर्दन के पीछे रख लें। फिर सांस लेते हुए शरीर के ऊपरी हिस्से को उठाने की कोशिश करें। इसके बाद सांस छोड़ते हुए अपनी पहली अवस्था में वापस आ जाये।
स्क्वाट (Squat): अगर अभी भी आपके दिमाग में यही सवाल चल रहा है की जल्दी और आसानी से पेट कम कैसे करें? तो स्क्वाट भी एक बेहतरीन व्यायाम साबित हो सकता है। इसे करने के लिए सीधे जमीन पर खड़ा होना होगा। फिर इसके बाद सीधा रखते हुए घुटनों को मोड लें। अब कुछ देर ऐसे ही रहे और फिर पहली वाली अवस्था में वापस आ जाए। यह फ्लैट पेट के लिए महिलाओ के व्यायाम के रूप में भी प्रसिद्ध है।
व्यायाम से पेट की चर्बी कैसे कम करें, यह तो आपको पता चल ही गया होगा। अब आपको कुछ घरेलू तरीको के बारे में बताएँगे जो पेट को कम कैसे करें के बारे में।
पेट की चर्बी कम करने के लिए खाने और ना खाने वाले पदार्थ हिंदी में – Diet Tips to Get Flat Tummy in हिंदी
अगर आप अपने खान-पान को सही मात्रा में नहीं लेंगे, तो फिर कोई जितनी भी एक्सरसाइज व योग कर लें, आपके बेली फैट को घटाने के उपाय में काम नहीं आएंगे। इसलिए हम आपको बताएँगे की पेट को कम करने के लिए क्या खाना चाहिए और क्या नहीं।
- सूप – अगर पेट की चर्बी कम करना चाहते हैं, तो अपने आहार में सूप जरूर लें। खासकर, रात के समय इसका सेवन करने से वजन कम हो सकता है। क्योकि यह लाइट होता है और इसमें ज्यादा कैलोरी नहीं पाई जाती। जिससे की यह चर्बी को बढ़ने नहीं देता है
- फल – पेट को कम करने के लिए फल भी जरूरी होता है। फल शरीर को जरूरी पोषक तत्व देने के साथ-साथ वजन को भी नियंत्रित रखने में भी मदद करते हैं। माना जाता है की फलों में फाइबर होने की वजह से वसा कम कर सकता है आपके शरीर में। इसलिए आपको रोजाना फल जरूर खाना चाइये।
- सब्जियाँ – पेट की चर्बी को कम करने के लिए आपको ज्यादा से ज्यादा सब्जियाँ लेनी चाइये क्योंकी, सब्जियों में सबसे कम मात्रा में कैलोरी होती है जिसकी वजह से यह आपके शरीर को स्वस्थ रखती हैं।
- साबुत अनाज – आहार में साबुत अनाज का सेवन करने से वजन को काफी हद तक कॉन्ट्रोल किया जा सकता है। साबुत अनाज फाइबर से भरे होते हैं, जो की सबसे ज़्यादा चर्बी को कम करने में लाभदायक माने जाते है।
- नट्स – नट्स जैसे बादाम, काजू और अखरोट यह भी वजन को कम करने में काफी मदद करते हैं। कहा जाता है की लम्बे समय तक कम मात्रा में ड्राई फ्रूट्स का सेवन करने से शरीर में बहुत ऊर्जा बनी रहती है और बार-बार खाने की इच्छा को भी कॉन्ट्रोल में कर सकते हैं।
- बीन्स – यह भी घरेलू उपाए है पेट को कम करने के लिए। हरी बीन्स हो या दाल वाली बीन्स, सभी वजन कम करने में मदद करती है। इसमें फाइबर भी होता है और फाइबर बार-बार भूख लगने को कम करने और ज़्यादा खाने की इच्छा को नियंत्रित करती है जो की आपके वजन को कम करने में सहायक है।
- फैट फ्री मिल्क और अन्य डेयरी उत्पाद – अगर आपको दूध पीना पंसद है तो बहुत अच्छा है लेकिन फैट फ्री मिल्क पीना भी पेट को कम करने का एक घरेलू नुस्खा है। एक स्टडी में बताया गया है की वसा मुक्त दूध और अन्य डेरी उत्पाद भी पेट को कम करने के उपाए है।
- घुलनशील फाइबर – बेली फैट को कम करने के लिए सबसे अच्छा घुलनशील फाइबर तरीका है। क्योंकी इसे खाने से भूख कम लगती है, जिससे की बार-बार खाने की इच्छा नियंत्रित हो सकती है। इस तरह आप अपने बढ़ते वजन को कम कर सकते हैं।
- हाई प्रोटीन फूड – हाई प्रोटीन फूड वाले पदार्थ का सेवन करने से आप अपने वजन को कम कर सकते हैं। प्रोटीन रिच फ़ूड में ओट्स, चिया सिड्स, मसूर की दाल, एवोकाडो, सोया दूध इत्यादि आते हैं। इसलिए, इसे भी पेट अंदर करने के घरेलू उपाये माना जाता है।
इनसे दूर ही रहना चाइये :
पेट को कम करने के लिए क्या खाना चाहिए, यह जानने के साथ आपको ये भी पता होना चाहिए की क्या नहीं खाना चाहिए तो आइये जानते हैं –
शक़्कर वाली या शक़्कर से बनी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। स्टार्च युक्त वाले पदार्थ जैसे चावल, नूडल्स, पास्ता और ब्रेड इत्यादि इनका सेवन नहीं करना चाहिए। इसकी जगह आप ब्राउन राइस और ब्राउन ब्रेड का सेवन करें जो की Market में आपको आसानी से मिल जाएगी। तंबाकू, शराब व सिगरेट का सेवन करने से बचना चाहिए।
अभी ये पूरी जानकारी नहीं हैं
आपको हमने डाइट की मदद से पेट की चर्बी कैसे कम करें, यह बता दिया अब आगे हम आपको चर्बी कम करने की लिए एक बहुत आसान सा डाइट चार्ट के बारे में बताएँगे।
पेट की चर्बी को कम करने के लिए डाइट चार्ट – Diet Chart to Reduce Belly Fat in हिंदी में
पेट कम करने के तरीको में व्यायाम के साथ ही आपको अपने आहार का ध्यान भी रखना जरूरी है, जिससे की चर्बी जल्दी कम हो सकती है। जिसके लिए हमने आपको एक नीचे वजन कम करने के लिए डाइट चार्ट के बारे में बताया है जो की इससे आपको बहुत मदद मिलेगी और यह पुरे एक दिन का डाइट चार्ट चार्ट है। चाहे तो आप इसे दोहरा भी सकते हैं।
आहार का समय |
क्या खाएं |
सबसे पहले सुबह उठते ही (6:30 से 7:30 बजे के बीच) |
सबसे पहले दो गिलास गुनगुना पानी पिए ताकि आपका पेट साफ़ हो जाये। शौच होने के बाद एक गिलास गुनगुने पानी में नीबू मिलाकर पियें। और है जिन्हे शुगर है, वो नींबू पानी में चीनी न मिलायें औ जिन्हे BP है, वो बिना नमक के पियें। |
नाश्ते से पहले (सुबह 7:30 से 8:00
बजे के बीच) |
नाश्ता करने से 15 मिनट पहले करीब रोजाना 5 -6 बादाम जरूर लें। इन बादाम को रात भर पानी में भिगोकर जरूर रखें और सुबह उसको छिल कर खाएं। क्योंकि बादाम खाने से शरीर को ज़रूरी पोषक तत्व मिलते हैं। बादाम में फाइबर पाया जाता है जो की भूख को शांत करता है।
|
नाश्ता (8:15 से 8:45 के बीच) | इस दौरान आप दही के साथ एक चपाती लें, क्योकि दही में फैट कम होता है। या फिर इसकी जगह दो ब्राउन ब्रेड भी लें सकते हैं, जिस पर बादाम या पीनट बटर लगाकर खाएं। इनकी जगह एक कटोरी ओट्स भी खा सकते हैं। और साथ ही प्रोटीन युक्त आहार का सेवन भी करना जरूरी है।
|
ब्रंच (10:00 से 10:30 बजे के बीच) | उसके बाद सुबह का नाश्ता करने क बाद 10 बजे के आसपास कोई भी फल लें सकते हैं या फिर हर तरह के फलों की सलाद के तौर पर भी खा सकते हैं। |
दोपहर का खाना (दोपहर 1:00 से
1:30 बजे के बीच) |
खाना खाने से पहले सब्जियों की सलाद जरूर खानी चाइये क्योकि सलाद खाने से आपके शरीर को अच्छे से फाइबर मिलता है। इसके बाद आपको एक या दो रोटी ही खानी चाहिए। लेकिन सब्जी ज्यादा मात्रा में लेनी चाइये चाये तो मिक्स सब्जी का सेवन कर सकते हैं। और अगर आपको नॉन वेज पसंद है तो मछली का एक टुकड़ा भी खा सकते हैं।
|
शाम का नाश्ता (दोपहर 4:00 से 4:30
बजे के बीच) |
इसे हम Tea Time भी बोलते हैं। डिनर करने से पहले शाम करीब साढ़े चार बजे के समय एक फल या फिर एक गिलास दूध पी सकते हैं। और इससे ज्यादा अच्छा आपको ग्रीन-टी या फिर नारियल पानी भी पीना चाइये। |
रात का खाना (शाम 7:00 से 7:30
बजे के बीच) |
आपको पता होगा की Dinner हमेशा लाइट करना चाहिए। डिनर में बिना बटर के वेज या फिर चिकन सूप ले सकते हैं। इसके बाद सब्जी के साथ एक या दो रोटी खानी चाहिए। |
पेट की चर्बी कम करने के लिए मुख्ये व्यायाम (आसन) – Yoga for Belly Fat in हिंदी
योग मतलब योगासन भी हमारे जीवन का बहुत जरूरी हिस्सा है। योगासन भी आपके बढ़े हुए पेट को कम करने में बहुत मदद करते हैं। नीचे हमने कुछ आसान योगासन के बारे में बताया है, जिनकी मदद में से आप अपना वजन कम कर सकते हैं और साथ ही ये भी बताया है की इसको करते समय किन-किन सावधानियों का ध्यान रखना है। तो आइये जानते हैं इन आसानो के बारे में विस्तार से –
कपालभाँति आसन:
पेट कम करने के लिए कपालभाँति आसन करना चाहिए क्योंकी इसको करने से आपको Result जल्दी ही मिलेगा। कमर के आसपास की चर्बी के साथ ही यह नितंब के फैट को भी कम करने में मदद करता है। माना जाता है की इसको रोज करने से आपको कब्ज, गैस व एसिडिटी जैसी समस्याएं बहुत ही कम मात्रा में हो सकती है। पेट की नसे और अपने पाचन तंत्र को भी अच्छा कर सकते हैं।
योगासन करने का तरीका:
- सबसे पहले जमीन पर सुखासन की मुद्रा में बैठे और फिर धीरे से अपनी आंखें बंद कर लें।
- फिर एक लंबी गहरी सांस लें और धीरे-धीरे छोड़े।
- अब धीरे-धीरे नाक से सांस को बाहर छोड़ें। जब सांस बाहर छोड़ेंगे, तो पेट अंदर की तरफ़ होना चाहिए।
- और ध्यान रहे कि इसे करते हुए सांस को अंदर नहीं लेना है, सिर्फ छोड़ना है और ऐसा लगातार करना है।
- नियमित रूप में करने से इस आसन के पांच चक्र सुबह-शाम खाली पेट करने से लाभ होगा।
सावधानी (Note): यह आसन सुबह खाली पेट ही करना चाहिए और इसे करने के आधे घंटे बाद ही कुछ खाना चाहिए। अगर शाम को कर रहे हैं, तो खाना खाने के पांच घंटे बाद करें। और गभर्वती महिला को इसे नहीं करना चाहिए
अनुलोम-विलोम प्राणायाम:
पेट कम करने के लिए अनुलोम-विलोम प्राणायाम करना चाहिए। क्योंकी यह आसन करना बहुत सरल होता है, लेकिन आपका मोटापा कम करने में यह बहुत जल्दी मदद करता है। मुख्य रूप से इसे नाड़ी शोधन प्राणायाम भी कहते हैं। इससे शरीर में रक्त का प्रवाह तेजी से होता है।
योगासन करने का तरीका :
- पहले जमीन पर सुखासन की मुद्रा में बैठ जाएं और आंखें बंद कर लें
- अब दाएं हाथ के अंगूठे से दाएं तरफ की नाक छिद्र को बंद कर दें और बाईं नाक से सांस लें।
- अब दाएं हाथ की सबसे छोटी व उसके साथ की उंगली से बाएं तरफ की नाक को बंद कर दाईं तरफ से सांस को धीरे से छोड़ें।
- अब इस अवस्था में रहते हुए सांस को अंदर खींचे और फिर दाईं तरफ से नाक को बंद कर बाईं तरफ से सांस को छोड़ें।
- इस तरह से आपको यह चार-पांच बार करना चाहिए।
सावधानी (Note) : उच्च रक्तचाप मतलब high blood pressure व हृदय heart attack वाले रोगी को प्रशिक्षित योग गुरु से सलाह लेकर व उनकी देखरेख में ही इसे करना चाहिए। साथ ही इसे कभी जोर से या तेज गति से नहीं करना चाहिए।
बालासन:
बालासन भी बहुत सही तरीका या योगासन है इसे करने से भी आपके पेट की चर्बी कम हो सकती है। इस आसन को करते समय आपके शरीर की स्थिति मां के कोख में पलने वाले बच्चे की तरह होनी चाहिए। इसलिए इसको बालासन कहा जाता है। बालासन करने से आपके पेट की सभी मांसपेशिया मजबूत होती है। और इसको रोज़ 10 मिनट करने से पेट अंदर होता है।
योगासन करने का तरीका :
- सबसे पहले आप वज्रासन यानी घुटनों के बल बैठ जाएं और पूरा वजन एड़ियों पर डालें।
- फिर अपनी कमर को सीधा रखें और सांस लेते हुए हाथों को सीधा ऊपर ले जाएं।
- उसके बाद सांस छोड़ते हुए आगे की तरफ झुक जाएं
- जितना हो सके अपना सिर जमीन से लगाने की कोशिश करें और हाथ सीधे रखें।
- कुछ सेकंड इस स्थिति में सामान्य गति से सांस लेते रहें और फिर सांस लेते हुए वापस उठें।
सावधानी (Note): अगर आपकी पीठ में दर्द हो या फिर घुटनों का ऑपरेशन हुआ हो, तो यह आसन न करें। साथ ही, जिन्हें दस्त हो, वो भी यह आसन न करें।
Final Words (अंतिम शब्द):
आशा है की आपको हमारे इस लेख के माद्यम से आपको पेट की चर्बी कम कैसे करें इसके बारे में आपको पूरी जानकारी और कुछ नए-नए Tips मिल गए होंगे। जिसको पढ़ने के बाद आप हमारे सोच और विचार से सहमत होंगे। लेकिन फिर भी आपके मन में इस लेख को लेके कोई भी प्रशन या आप और भी घरेलू उपयो के बारे में जानते है तो Please नीचे दिए गए Comment Box में जरूर बतायें ताकि हमे भी और जानकारी प्राप्त हो सके।
और अगर आपको हमारे यह आर्टिकल हेअल्थी टिप्स के बारे में पसंद आया हो तो हमारे Article को अपने Social Media माद्यम से अपने चैनल्स पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी अन्य लोग इस लेख को पढ़े और अपनी हेल्थ पर ध्यान दें पाये। और अगर आप लोग ऐसे ही और भी Healthy Tips जाना चाहते हैं तो हमे कमेंट करके जरूर बतायें।
FAQ’s (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
Q1: शरीर और पेट की चर्बी कैसे कम करें?
Ans: पेट की चर्बी कम करने के लिए आप एक्सरसाइज जैसे साइकिलिंग और योग जैसे बालासन, सेतुबंध योगासन करके चर्बी को कम कर सकते हैं। लेकिन साथ ही आप अपने आहार पर भी ध्यान दें।
Q2: पेट की चर्बी कम करने के लिए सुबह क्या पीना चाहिए?
Ans: ऊपर डाइट चार्ट में बताया गया है की वजन कम करने में सुबह सबसे पहले खाली पेट कौन सा पेय पदार्थ का सेवन करना जरूरी है? पेट कम करने के लिए क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, इसकी भी जानकारी ऊपर दी गयी है।
Q3: क्या व्यायाम के बिना पेट की चर्बी कम कर सकते हैं?
Ans: हां, डाइट पर कंट्रोल करके कुछ हद तक पेट की चर्बी कम कर सकते हैं। लेकिन, पेट की चर्बी को जल्दी से कम करने और अच्छे परिणाम के लिए रिसर्च भी कहते हैं की एक्सारसाइज करना जरूरी है। व्यायाम न करना पडे, इसलिए कुछ लोग विशेषज्ञ और डॉक्टर्स की सलाह से दवाई भी लेते हैं पेट की चर्बी कम करने के लिए।
Q4: पेट की चर्बी कम करने का सबसे अच्छा और तेज़ तरीका क्या होता है?
Ans: सबसे पहले पेट की चर्बी कम करने के लिए अपना खान-पान सही करना जरूरी है, जैसे की संतुलित खान पान, परहेज और व्यायाम करना चाइये। जिसे तेजी से बेली फैट कम करने के उपाय में से एक माना जाता है। इसके अतिरिक्त, डॉक्टर भी पेट की चर्बी कम करने की Medicine देते हैं, जिससे जल्दी ही फैट कम हो सकता है, और पेट की चर्बी कम करने का आयुर्वेदिक का तरीका अपनाकर भी अपने शरीर में से वसा को कम कर सकते हैं।
Q5: बेली फैट को कम होने में लगभग कितना समय लगता है?
Ans: कमर की चर्बी कैसे कम करें और इसे कम होने में कितना समय लगता है, यह सवाल तो सबके मन में होता ही है। पेट कम करने के लिए क्या करें, यह तो हम आपको ऊपर बता ही चुके हैं। यह चर्बी कितने समय में कम होती है, इस सवाल का जवाब इस बात पर निर्भर करता है की व्यक्ति किस तरह की डाइट ले रहा है, व्यायाम कर रहा है या नहीं या फिर एक्सरसाइज कर रहा है या नहीं इत्यादि। अगर यह सब नियमित रूप से कर रहें हैं तो आपके पेट की चर्बी तीन या चार हफ्ते में थोड़ा कम होना शुरू हो जाएगी।
Also Read More Blog: साइबर सुरक्षा क्या है