Weight Loss Chart: वज़न घटाने का सबसे आसान डाइट प्लान। एक्सपर्ट की सलाह

Taazafabnews
13 Min Read

Diet Chart, Tips for Weight Loss in Hindi – क्या आप भी अपना वजन कम करने के बारे में सोच रहें हैं तो उसके लिए सबसे जरूरी है आपको अपने डाइट पर ध्यान देना होगा। जो की हम आपको बताने वाले हैं।

Weight Loss Diet Plan in Hindi: कुछ लोगो को वजन कम करना बहुत ही मुश्किल लगता हैं लेकिन यह उतना मुश्किल नहीं होता। लोगो ने अपने मन में कुछ ऐसी नकरात्मक धारणा बना रखी है जिसे वो वजन घटाने को त्यागना कहते है और जिसकी वजह से वो अपना वजन कम नहीं कर पाते हैं और वजन बढ़ने की वजह से वो बहुत सी बीमारियों का सामना करते हैं। हमने आपको अपने पिछले लेख में पेट की चर्बी कम करने के उपाए बताएं थे और आज के हमारे इस लेख में हम आपको weight loss diet plan के बारे में बतायेंगे तो आइये जानते हैं कुछ जरूरी बातें जो आपको जाना अतिआवश्यक है।

कुछ साधारण और आसान नियमो को अपनाकर आप बहुत आसानी से अपना वजन घटा सकते हैं और बहुत जल्दी भी। लेकिन आपको केवल यह तय करने की आवयश्कता है की क्या आप सही खाद्य पदार्थों का चयन करे रहें है और उनका सही ढंग से सेवन कर रहें हैं। जबकि हमारी खाद्य संस्कृति और आहार संबंधी आदतों को देखते हुए , हम सभी के लिए यह एक कठिन या दुर्गम चुनौती की तरह लग सकता है। आइये हम आपको कुछ उदाहरणों की मदद से समझाने की कोशिस करते हैं।

एक सामान्य भारतीय आहार में आलू, चावल और मिठाइयों की ज़्यादा मात्रा होने के कारण कार्बोहाइड्रेट और प्राकृतिक शुगर (शक्कर) का सेवन बहुत अधिक होता है। साथ ही अपने स्नैक्स (हलके-फुल्के नाश्ते) से भी बहुत लगाव है, और अपने पसंददीदा नमकीन या भुजिया की बिना हम एक दिन भी नहीं रहें पाते। यहां तक की अपनी  मेहमान नवाज़ी और खातिरदारी के चलते, हम अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भी खाने के लिए बोलते हैं। और यदि वे मन से करें, तो ‘अरे थोड़ा और थोड़ा और’ बोलबोल कर उन्हें परोसना भी हमारी कमजोरी का प्रतीक है।  यही नहीं, सबसे अधिक फिजिकल एक्सरसाइज या शारीरिक व्यायाम को हम ज़्यादा तो क्या महत्व ही देना भूल गए हैं। इन सभी आदतों की वजह से ही तो मोटापे की बढ़ती समस्या से बहुत से लोग जूझ रहें हैं।

जहां आज के इस दौर में बहुत से भारतीय इस बढ़ते हुए मोटापे का हल भी ढूंढ रहें हैं, जो यह भी मानते हैं की हमे भारतीय आहार का त्याग कर और विदेशी सामग्री का सेवन या किसी फैड डाइट को अपनाना चाइये। फैड डाइट, जिसे लोग सनक आहार के नाम से भी जानते हैं , यह कुछ ऐसी डाइटिस (आहार नियमों) कहा जाता है जिनमे आपको कठोर नियमों का पालन करते हुए, बहुत महत्वपूर्ण खाद्य पदार्थों को छोड़ना होता है। हालांकि यह उचित हल नहीं हैं।

कई सालो और वर्षो की रिसर्च और वैज्ञानकि शोध के अनुसार यह पाया गया है की वज़न घटाने के लिए सबसे उत्तम आहार योजना (डाइट प्लान) है क्योंकि इसमें आप ऐसे कई सारे खाद्य पदार्थों का सेवन कर सकते हैं जो आपकी रसोई में पहले से ही उपलब्द हो सकती है। आपको सिर्फ यह सुनिश्चित करना होगा की उनका सेवन सही तरिके से किया जाये। यदि आप अपनी आहार से जुडी आदतों में कुछ जरूरी बदलाव करते हैं , तो अपनी रसोई में उपलब्ध खाद्य पदार्थों की मदद से आप आसानी से वज़न कम कर सकते हैं।

वजन घटाने के लिए आसान डाइट प्लान – (रोजाना)

आपको कम कार्बोहाइड्रेट और फाइबर युक्त खाद्यों से भरपूर एक डाइट प्लान करना चाइये। ऐसे डाइट प्लान का मुख्ये कारण साप्ताहिक आहार को फलों और सब्जियों पर सीमित करना है। इस डाइट प्लान से पूरी तरह आपको वजन कम करने में मदद कर सकता है।

आइये जानते है वजन घटाने के लिए रोजाना का डाइट चार्ट:

 पहला दिन:

 पहले दिन, हो सके तो आपको फल लेना चाहिए। और इस डाइट में आपको ज्यादा तरबूज और खरबूज शामिल करना चाइये,क्योंकि ये दोनों फल फाइबर युक्त होते है।

दिन भर में लगभग प्रतेक को 8-12 गिलास पानी पीना चाइये और जब भी भूख लगे, तो फल खाएं। फाइबर युक्त और कम फैट होने के कारण, फल आपके कैलोरी इनटेक्स को बिना बढ़ाए आपकी भूख को संतुष्ट करते हैं।

समय

आहार

 

सुबह 8 बजे

 

एक मीडियम साइज का सेब
सुबह 10:30 बजे

 

कटा हुआ खरबूजा (आधी कटोरी)
दोपहर 12:30 बजे

 

तरबूज (1 कटोरी)
शाम 4 बजे एक बड़ा संतरा या मोसम्बी

 

 

दूसरा दिन

आपका पहला दिन फलों का था लेकिन अब दूसरा दिन सब्जियां खाने का समय है। खाना बनाने के समय तेल का इस्तेमाल कम से कम करिये क्योंकि तेल में कैलोरी की मात्रा अधिक होती है। यदि आवश्यक हो तो आप जैतून का तेल या मक्खन का उपयोग स्वाद को बढ़ाने के लिए कर सकते हैं।

 

समय

 

आहार
सुबह 8 बजे

 

उबले हुए आलू (1 कप)
सुबह 10:30 बजे

 

खीरा (आधी कटोरी)

 

दोपहर 12:30 बजे लेटिष, खीरा, पालक और शिमला मिर्च (सब एक – एक कप)

 

शाम 4 बजे कटे हुए गाजर (आधा कप), नीम्बू पानी (एक ग्लास) चुटकी भर नमक के साथ

 

शाम 6:30 बजे

 

उबली हुई ब्रॉक्ली (एक कप) और हरी मटर
रात 8:30 बजे एक खीरा

 

 

तीसरा दिन

तीसरे दिन, आपको सब्जियां और फल दोनों अपनी डाइट में शामिल करना है। आप उन्हीं फलों और सब्जियों को खा सकते हैं जो आपने पहले दो दिन में खाए थे। लेकिन, आपको केले और आलू का सेवन नहीं करना चाहिए।

तीसरे दिन से, आपका शरीर इस डाइट प्लान को स्वीकार करना शुरू कर देगा। पूरे दिन सब्जियाँ खाने के बाद, फलों का सेवन करना आपके लिए लाभकारी होगा क्योंकि यह स्वाद को बढ़ाएगा।

 

समय

 

आहार
सुबह 8 बजे खरबूजा (आधी कटोरी)

 

सुबह 10:30 बजे अनानास या पेयर (एक कप)

 

दोपहर 12:30 बजे लेटिष, खीरा, पालक और शिमला मिर्च (सब एक – एक कप)

 

शाम 4 बजे कटे हुए गाजर (आधा कप), नीम्बू पानी (एक ग्लास) चुटकी भर नमक के साथ

 

शाम 6:30 बजे उबली हुई ब्रॉक्ली (एक कप) और हरी मटर

 

रात 8:30 बजे एक खीरा

 

 

चौथा दिन

केले पेक्टिन से भरपूर होते हैं, जो आपको खाना पचने में मदद करता है। वे आपको तत्काल ऊर्जा प्रदान करते हैं, जो आपको पूरे दिन चुस्त रहने में मदद करता है। तो, आज, आप पूरे दिन में आठ छोटे केले खा सकते हैं।

आप अपने स्नैक्स और भोजन के समय के बीच केलों का सेवन कर सकते हैं। आप अपने नाश्ते, लंच, और डिनर के साथ एक गिलास दूध भी पी सकते हैं। आप चाहें तो दूध की जगह एक बाउल सूप भी ले सकते हैं।

समय

 

आहार
सुबह 8 बजे 2 केले

 

सुबह 10:30 बजे एक केला

 

 

दोपहर 12:30 बजे

2 केलों का मिल्कशेक, चुटकी भर कोको पाउडर, और एक ग्लास दूध

 

शाम 4 बजे 2 केले

 

शाम 6:30 बजे एक केला और एक ग्लास दूध

 

रात 8:30 बजे एक ग्लास दूध

 

 

पांचवा दिन

इस दिन, आप एक कटोरी भूरे चावल खा सकते हैं। अगर आप शाकाहारी हैं, तो आप दोपहर के लिए एक कटोरी भूरे चावल ले सकते हैं, लेकिन इस बात का ध्यान रहे की  पकाने के समय  कम से कम तेल का उपयोग करें। लेकिन, अगर आप मांसाहारी हैं, तो आप कम चर्बी वाला प्रोटीन युक्त दूध जैसे मछली या मुर्गी का चयन कर सकते हैं। आप इसके साथ छह टमाटर भी ले सकते हैं।

समय

 

आहार
सुबह 8 बजे तीन टमाटर

 

सुबह 10:30 बजे भूरे चावल (1/2 कप) सॉटै  विविध सब्ज़ियों के साथ।

 

 

दोपहर 12:30 बजे

दो टमाटर
 

शाम 4 बजे

भूरे चावल (एक कटोरी)

 

 

शाम 6:30 बजे

एक टमाटर आधा कप सॉटै  सब्ज़ियों के साथ

 

 

रात 8:30 बजे

नमक और काली मिर्च के साथ एक कटोरी टमाटर सूप।

 

छटवा दिन

छठे दिन, पिछले दिन की तरह, कच्ची या पकी हुई सब्जियाँ लेनी चाइये हैं। हालाँकि, आपको उबली या भांप दी  हुई सब्जियाँ खानी चाइये।  तरह-तरह सब्जियों का मिश्रण आपके शरीर को सही मात्रा में फाइबर प्रदान करेगा। इसके अलावा आज आलू, फल और शकरकंद से बचना चाहिए। मांसाहारी लोग 500 ग्राम त्वचा रहित चिकन के साथ बिना टमाटर वाली सब्जियां भी खा सकते है।

समय

 

आहार
सुबह 8 बजे तीन टमाटर

 

सुबह 10:30 बजे भूरे चावल (1/2 कप) सॉटै  विविध सब्ज़ियों के साथ।

 

 

दोपहर 12:30 बजे

दो टमाटर
शाम 4 बजे भूरे चावल (एक कटोरी)

 

शाम 6:30 बजे एक टमाटर आधा कप सॉटै  सब्ज़ियों के साथ

 

रात 8:30 बजे नमक और काली मिर्च के साथ एक कटोरी टमाटर सूप।

 

सातवां दिन

आखिरी दिन आप दोपहर के खाने में उबली हुई सब्जियों के साथ भूरे चावल खा सकते हैं। अपने शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए, आप पोषण से भरपूर सब्जियों के रूप में हर भोजन के बाद शक्कर रहित फलों का रस ले सकते हैं। इस तरह, आपको चावल और सब्जियों के साथ वांछित ऊर्जा मिलेगी, जो आपके शरीर को सही ढंग से काम करने में मदद करेगी।

Time

 

Meal
सुबह 9 बजे तीन टमाटर

 

दोपहर 12:30 बजे भूरे चावल (1/2 कप) सॉटै  विविध सब्ज़ियों के साथ।

 

शाम 4 बजे दो टमाटर

 

शाम 6:30 बजे भूरे चावल (एक कटोरी)

 

रात 8:30 बजे एक टमाटर आधा कप सॉटै  सब्ज़ियों के साथ

 

 

निष्कर्ष:

वजन घटाने के लिए संतुलित आहार और जीवनशैली में बदलाव करना बहुत जरुरी है साथ ही ऊपर बताई गई डाइट चार्ट को अपनी दिनचर्या में शामिल करने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। मोटापे से कई बीमारियां हो सकती है इसलिए अपने वजन को बैलेंस में रखे। “स्वस्थ शरीर ही मनुष्य की सबसे बड़ी पूंजी है।” और इसके साथ ही आप चाहे तो डॉक्टर की सलाह भी ले सकते हैं।

और हेअल्थी टिप्स के बारे में यहां क्लिक करे: पेट की चर्बी कैसे घटाएं

Share This Article
Follow:
Tazzafabnews provide more latest blog in hindi related to news, sports, technology, and more other blogs.
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *